कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कियाकलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 बच्चों की आंखों की हुई जांच

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारानकृपा फाउंडेशन के तत्वाधान में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के बाल ज्योति प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 50 बच्चों की आँखों की जाँच की गई। सोमवार को गांव मदनुकी के यूपीएस स्कूल में कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के सहयोग से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान
कृपा फाउंडेशन के तत्वाधान में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के बाल ज्योति प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 50 बच्चों की आँखों की जाँच की गई। सोमवार को गांव मदनुकी के यूपीएस स्कूल में कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के सहयोग से डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर का उदघाटन ग्राम प्रधान अनुज पँवार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। कहा कि इस कार्य में कृपा फाउंडेशन गाज़ियाबाद के अध्यक्ष डॉ महिपाल व उनकी संस्था क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को आँखों की रोशनी प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 50 बच्चों की आँखों की जांच की जिनमें से 4 बच्चों की आँखों की रोशनी में कमी पाई गई।

स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में 80 प्रतिशत लोगों की आँखों को कृपा फाउंडेशन व उसके सहयोगी डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने रोशनी प्रदान करने का काम किया है। शिविर में सुशील कुमार, विकास, नवीन, संजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले