सहारनपुर । स्वाधीनता दिवस व हर घर तिरंगा 2025 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जनपद सहारनपुर इकाई द्वारा गत 9 अगस्त को भारत छोडा़ें आंदोलन की वर्षगांठ से प्रारंभ किये गये विभिन्न कार्यक्रमों की अंतिम श्रृंखला में गत दिवस पूरे जनपद में व्यापारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया गया।
जिसके अंतर्गत पूरे जनपद के विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन, व्यापार मण्डल व विभिन्न संगठनों के माध्यम से बडी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, गोष्ठी, रूटमार्च, राजकीय इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम, प्रभातफेरी, घंटाघर पर सामूहिक राष्ट्रगान, हर घर तिरंगा अभियान में जिलाधिकारी मनीष बंसल को उनके कार्यालय में व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा भेंट किया गया।
, पुलिस लाईन मंे स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित तथा जरूरतमंदों को फल व भोजन वितरित करके व मानव मंदिर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पर्व पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मण्डल मुख्यालय कार्यालय पर मण्डलायुक्त अटल कुमार राय द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सहारनपुर मण्डल के कुछ प्रबुद्ध नागरिकों को जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य किया है, को सम्मानित किया। इस श्रृंखला में व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष तथा जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी शीतल टण्डन को उनके 50 वर्ष से भी अधिक समय से व्यापारिक व राष्ट्रीय एकता व सदभावना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर सक्रियता के साथ समाजसेवा के संदर्भ में विशेषकर आठ वर्ष से भूख के खिलाफ अभियान में चल रही ।
प्रभुजी की रसोई की सेवा के लिए भी उनको सम्मानित करते हुए शॉल, तिरंगा वस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। जनपद के व्यापारियों द्वारा मण्डलायुक्त द्वारा शीतल टण्डन को सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री रमेश अरोडा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण तिरंगा हमारे राष्ट्र निर्माण व स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आज देश के प्रत्येक नागरिक की आत्मा की आवाज है और हर घर तिरंगा तो मेरे घर भी तिरंगा यह देशभक्ति का अनूठा उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा एक महज खादी, पोलिस्टर या किसी कागज से बना कुछ समय के लिए फहराने वाला तिरंगा नहंी होता बल्कि यह अभियान देश के हर घर तिरंगे के तीनों के भावों को स्थायी रूप से आत्मसात करेगा। झंडे का केसरिया रंग हर घर की ताकत और देशवासियों के साहस का प्रतीक बनेगा और सफेद शांति का संदेश बिखरेगा। व्यापक स्तर पर समृद्धि और कल्याण की मनोरम हरा रंग हरियाली दुनिया को बरबस आकर्षित करेगा।
यही तिरंगे के रंगों का असली भाव व संदेश है। श्री अरोडा ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति निष्ठा व समर्पण की प्रेरणा देता है और उनका यह मानना है कि सभी नागरिक तिरंगे को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें और खादी के तिरंगे झंडे को फ्रेम कराकर अपने घर के आगन्तुक कक्ष व दूसरे उचित स्थान पर लगायें व सभी व्यापारी अपने दुकानों पर भी स्थायी रूप से झण्डे को फ्रेम कराकर स्थापित करायें और अपने मित्र व सहयोगियों को खादी का तिरंगा फ्रेम कराकर उपहार में देने की भी परम्परा बनायें।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी, अशोक मलिक, दीपक राज सिंघल, रमेश डावर, अवनीश अग्रवाल, सुधीर कर्णवाल, सुधीर मित्तल, कपिल डावर आदि बड़ी संख्या में पूरे जनपद के व्यापारी शामिल रहे।







