कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कियाकलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

निगम ने किया अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरी ने शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। गौशाला क्रे श्रेष्ठ प्रबंधन और 26 गौ-उत्पादों के साथ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरी ने शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

गौशाला क्रे श्रेष्ठ प्रबंधन और 26 गौ-उत्पादों के साथ निगम की कान्हा उपवन गौशाला की राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाने के लिए गौशाला प्रभारी डॉ.संदीप मिश्रा, टैक्स की आय में वृद्धि के लिए कर निर्धारण अधिकारी सुश्री श्रुति माहेश्वरी व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के अलावा निगम में ई-आफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन में सहयोग के लिए लिपिक दीपक वर्मा, नितिन कुमार, अनुज सैनी, अपार गुप्ता, आलोक सैनी, रामकुमार,आईटी ऑफिसर मोहित तलवार, वाद लिपिक शिवानंद त्रिपाठी व आरजीआरएस पोर्टल पर आनेवाली शिकायतों के निस्तारण में तत्परता के लिए मंजू के अलावा स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों व सफाई मित्रों को भी शाल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले