उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया - अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम - सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर - दिनदहाड़े हत्या से थर्राया किशनपाल खेड़ा गांवउपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया - अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम - सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर - दिनदहाड़े हत्या से थर्राया किशनपाल खेड़ा गांव

रेलवे स्टेशन पर दुबारा से पार्किंग की शुरूआत 16 अगस्त से हो जाएगी शुरू

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी पार्किंग की शुरूआत 16 अगस्त की देर रात से शुरू हो जाएगी । रेलवे पार्किंग की शुरूआत होने से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दे कि विगत 23 जुलाई को ठेकेदार द्वारा रेलवे पार्किंग का ठेका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी पार्किंग की शुरूआत 16 अगस्त की देर रात से शुरू हो जाएगी । रेलवे पार्किंग की शुरूआत होने से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दे कि विगत 23 जुलाई को ठेकेदार द्वारा रेलवे पार्किंग का ठेका छोड़ दिया गया था, पार्किंग न होने से स्टेशन आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा ना होने से रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री कहीं भी अपने वाहन खड़े कर देते थे। वही रेलवे कर्मचारी व अन्य लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बता दे कि पिछली बार पार्किंग ठेकेदार द्वारा तय समय 24 जुलाई तक शुल्क जमा नहीं कराया गया था ।

जबकि नियमानुसार हर तीन महीने करीब 40 लाख रुपये जमा कराने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पूरे साल के लिए यह ठेका करीब 1.66 करोड़ रुपये में हुआ था। घाटे की स्थिति में चल रहे इस ठेके के कारण ठेकेदार ने समय पर भुगतान नहीं किया, जिससे रेलवे को ठेका निरस्त करना पड़ा। ठेका निरस्त होने के बाद रेलवे ने पार्किंग स्थलों पर पार्किंग एट ऑनर रिस्क के बोर्ड लगवा दिए।

सुरक्षा प्रबंध न होने से यात्री असमंजस की स्थिति में रहे। रेलवे स्टेशन पर कुल तीन पार्किंग संचालित होती थीं, और यह तीनों एक ही व्यक्ति के नाम पर थीं। रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नए ठेकेदार राजकुमार का कहना था कि उनको तीन वर्ष का एग्रीमेंट हो गया है, अब यात्रियों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले