वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान
गोचर कृषि इंटर कालेज की प्रबन्ध समिति के सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऋषिपाल सिंह, प्रबंधक अमित चौधरी जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर मदन सिंह ने अपने अपने प्रतिद्वन्दियों को मात देकर जीत हासिल की है।
गौरतलब है कि रविवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोचर कृषि इंटर कालेज की प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव के बाद हुई मतगणना के परिणाम में ऋषिपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी करण सिंह को 205 मतों से हराकर अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए।
उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी साधुराम को 360 मतों से पराजित कर विजयी हुए तो वहीं प्रबंधक पद पर अमित चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी घनश्याम को 330 मतों से पराजित कर विजयी हुए इसके अलावा उप प्रबंधक पद पर ओमप्रकाश अपने प्रतिद्वंद्वी महेश पाल को 210 मतों से पराजित कर विजयी हुए जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए मदन सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश पँवार को 326 मतों से पराजित कर विजय हासिल की।
उधर अनिल कुमार, अमित कुमार, जगदीश प्रसाद, ब्रह्म सिंह, भँवर सिंह, बिरम सिंह, सुखबीर सिंह ने भी अपने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर समिति के सदस्य पद पर विजय प्राप्त की है। इस प्रकार प्रबंध समिति के चुनाव में अबकी बार सहकारी समिति के पूर्व चैयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी गुट का दबदबा कायम रहा। बाद में कालिज की नवनिर्वाचित समिति का उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।







