बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

भाजपा नगर मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारानसहारनपुर | भाजपा के तीन दिवसीय हर घर पर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।रविवार को कस्बे में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर | भाजपा के तीन दिवसीय हर घर पर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
रविवार को कस्बे में पार्टी कार्यालय पर भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक ने कहा कि भाजपा के 11 वर्षों के कार्यकाल में देश व समाज की दिशा व दशा में भारी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व की सरकार के कार्यकाल में स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस ऐसे राष्ट्रीय पर्व पर मात्र झंडा फहराकर औपचारिकताएं पूरी करती थी लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में 10 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ सभी मंडलों में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 13-14 व 15 अगस्त को पार्टी संगठन द्वारा घर घर पर तिरंगा, हर तिरंगा कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा। औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे भी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और देश के प्रति सम्मान बढ़ाएं क्योंकि तिरंगा हमारे देश की शान, अभिमान और जान है।

तदोपरांत कार्यकर्ताओं ने देवबंद रोड़ से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जो कस्बे में विभिन्न स्थानों से होते हुए पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल राणा, सचिन पँवार, महामंत्री अरविंद धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ किरणपाल जगरौली, अनिरुद्ध सैनी, संदीप सैनी, दीपक सैनी, हैदर अली, देवी सिंह, मिलन राणा, अमित सैनी, विकास कुमार आदि सहित सैक्टर संयोजक, सैक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले