गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

रक्षाबंधन पर भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने बांधा श्रद्धा का रंग

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान । रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष में हरि संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में आकर्षक झांकियों व बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर श्री संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः विधिवत हवन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान । रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष में हरि संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में आकर्षक झांकियों व बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर श्री संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः विधिवत हवन पूजन किया गया जिसमें महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा बबली देवी व उनके पति साहब सिंह ने यजमान की भूमिका निभाई श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर पुण्य प्राप्त किया।

ततपश्चात भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद आकर्षक झांकियों के साथ माँ सँतोषी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत किया। यात्रा में भगवान शिव, गणेश जी व माँ सँतोषी की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी।

यात्रा कस्बे के विभिन्न स्थानों से होकर देर शाम मन्दिर परिसर में पहुँची जहां आरती के बाद प्रसाद वितरित कर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान इस दौरान सनातन धर्म सभा के प्रधान जयराज सिंह, पंडित दिग्विजय शर्मा, राजू पांचाल, कुलबीर सैनी, नरेंद्र पांचाल, शेखर पँवार, राकेश सैनी, चन्द्रवीर पँवार, गोपाल सैनी, शिवकुमार मुखिया आदि का सहयोग रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले