तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक पुवारका की ग्राम पंचायत कुतुबपुर कौसनी मे सोशल ऑडिट बैठक का निरीक्षण किया

सहारनपुर । लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक पुवारका की ग्राम पंचायत कुतुबपुर कौसनी मे सोशल ऑडिट बैठक का निरीक्षण किया सोशल आडिट टीम ने लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत द्वारा एक ही आईडी को कई वर्षो से चलाया जा रहा है तथा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

सहारनपुर । लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक पुवारका की ग्राम पंचायत कुतुबपुर कौसनी मे सोशल ऑडिट बैठक का निरीक्षण किया सोशल आडिट टीम ने लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत द्वारा एक ही आईडी को कई वर्षो से चलाया जा रहा है तथा व्यक्तिगत लाभार्थियों के नाम से आईडी ही जनरेट नही की गई तथा उनकी वर्क आईडी पर अन्य व्यक्तियों से मजदूरी दर्शाकर उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है जबकि नियम अनुसार लाभार्थी के द्वारा अपने कार्य पर स्वम कार्य करना चाहिए था।

इसी तरह पशु शेड निर्माण में भी बड़े पैमाने पर मनरेगा नियमों की अनदेखी की गई है पशु शेड में एक ही फर्म से कोटेशन लेकर कार्य आवंटित कर दिया गया जबकि नियम अनुसार तीन फार्मो से कोटेशन ली जानी चाहिए थी और उसका विज्ञापन भी अखबार में प्रकाशित किया जाना चाहिए था इतना ही नही कार्य शुरू करने से पूर्व ही सामग्री का पैसा भी निकाल लिया गया तथा मजदूरी का पैसा अगले वित्तीय वर्ष में निकाला गया है लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी ने कहा उक्त सभी प्रकरणों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले