झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुईझालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

मुख्यमंत्री ने महापौर व नगर निगम को बार-बार सराहा

स्मार्ट सिटी की योजनाएं प्रधानमंत्री के विजन को धरा पर उतारने का कार्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महापौर और नगर निगम टीम की मुक्त कंठ से बार-बार प्रशंसा करते हए बधाई दी। उन्होेंने स्वच्छ कुण्ड का लोकार्पण करते हुए भी नगर निगम की व्यवस्थाओं को सराहा।

जनमंच सभागार में स्मार्ट सिटी लि.सहारनपुर की 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के लिए सहारनुरवासियों को बधाई और महापौर व उनकी नगर टीम का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की ये योजनाएं प्रधानमंत्री के विजन को धरा पर उतारने का कार्य कर रही है।

आयोजन की सफलता से खुश मुख्यमंत्री ने बाद में पुनः महापौर व नगर निगम टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक कोने में होने के कारण सहारनपुर उपेक्षित था और यहां तक विकास नहीं पहुंचता था। लेकिन अब सहारनपुर की निराशा समाप्त हुई है। सहारनपुर को उसकी विरासत से जोड़ा गया है। स्मार्ट सिटी में गोगाजी महाराज के शक्ति स्थल पर तालाब का सौंदर्यीकरण कर एक सुंदर और स्वच्छ कुण्ड का निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री गोगा महाड़ी परिसर में निर्मित स्वच्छ कुण्ड के निर्माण से भी प्रसन्न नजर आये। कुण्ड का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने महापौर डॉ.अजय कुमार से पूछा कि कुण्ड में बने क्या ये फव्वारे भी चलेंगे? महापौर ने बताया कि महाराज श्री जैसे ही आप कलश का जल कुण्ड में विसर्जित करेंगे, वैसे ही फव्वारे चलने लगेंगे। और ऐसा ही हुआ भी। मुख्यमंत्री यह देखकर बहुत खुश हुए और वहां की व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने महापौर व नगर टीम की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने गोगाजी को तो नमन किया ही, महापौर द्वारा बताने पर वहां रुद्राक्ष वृक्ष पर भी जल अर्पित कर भगवान शिव का पावन स्मरण करते हुए उन्हें प्रणाम किया। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान नगर निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्न नजर आये।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले