जियापोखर में छापेमारी, 24 कार्टन चाइनीज सेब और 5,664 पीस नेपाली फेयर लवली बरामद

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति गिरफ्तार; जब्त सामान की जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 20, 2026

संवाददाता:-फरीद अहमद

किशनगंज/जियापोखर। गुप्त सूचना के आधार पर जियापोखर थाना क्षेत्र के चौआभीट्ठा गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के क्रम में भारी मात्रा में विदेशी मूल के सामान बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, चौआभीट्ठा निवासी कादिर खान के घर से 10 कार्टन चाइनीज सेब, ताहिर के घर से 10 कार्टन चाइनीज सेब एवं 2 बोरा नेपाली फेयर लवली, जबकि इस्माइल के घर से 4 कार्टन चाइनीज सेब बरामद किए गए।

छापेमारी में कुल 24 कार्टन चाइनीज सेब तथा 2 बोरा नेपाली फेयर लवली जब्त की गई। बरामद फेयर लवली के कुल 5,664 पीस पाए गए, जिनमें प्रत्येक का वजन 9 ग्राम बताया गया है। सभी उत्पादों पर “Made in Nepal” अंकित है, जबकि सेब के कार्टनों पर “HAIJIANG APPLE” लिखा हुआ मिला।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कादिर खान को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस जब्त सामान के स्रोत, वैध दस्तावेजों तथा संभावित तस्करी के पहलुओं की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले