होली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेशहोली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश

बदहाल मार्गो से निकलने को मजबूर टीसा खानापुर ग्रामवासी

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के टीसा खानापुर ग्राम पंचायत के टीसा खानापुर गांव इस समय खराब रास्ते के कारण बदहाली पर आंसू बहा रहा है उसके बावजूद भी कोई भी बदहाली देखने को तैयार नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लगभग ज्यादातर रास्ते

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के टीसा खानापुर ग्राम पंचायत के टीसा खानापुर गांव इस समय खराब रास्ते के कारण बदहाली पर आंसू बहा रहा है उसके बावजूद भी कोई भी बदहाली देखने को तैयार नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लगभग ज्यादातर रास्ते खराब है एक रास्ता है जिसे ब्लॉक प्रमुख द्वारा बनवाया गया है ।

उस पर इंटरलॉकिंग है वही रास्ता कुछ हद तक ठीक है नहीं तो ज्यादातर रास्तों में जल भराव है और नालियां पूरी तरह से जाम है पानी निकल नहीं रहा है पुराने खड़ंजा हैं जिनके ईट धीरे-धीरे इधर-उधर बिखर चुके हैं और नीचे मिट्टी दिख रही है और कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल है ग्रामीण हीरालाल सहित अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते बदहाल हैं ग्राम प्रधान सहित कई बार अन्य लोगों से भी इसके बारे कहा गया लेकिन इस ओर देखने वाला कोई नहीं है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले