आधी रात दर्जनों खलिहानों में फैली आग की साजिश..! - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करेंगे - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र की तीसरी आम सभा बैठक की अध्यक्षता की - द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई - बाल श्रम उन्मूलन अंतर्गत जैकिट कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को कराया गया बालश्रम से मुक्तआधी रात दर्जनों खलिहानों में फैली आग की साजिश..! - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करेंगे - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र की तीसरी आम सभा बैठक की अध्यक्षता की - द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई - बाल श्रम उन्मूलन अंतर्गत जैकिट कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को कराया गया बालश्रम से मुक्त

गाजियाबाद में ‘पुरानी करेंसी रिकवरी’ पर बड़ा सवाल शालीमार गार्डन थाना पुलिस पर गंभीर आरोप

मामला चौकी स्तर पर निपटाने और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर भी सवाल उठ रहे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 31, 2025

Questions are also being raised about the settlement of the matter at the outpost level and the involvement of private individuals.

दिल्ली एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद

गाजियाबाद शालीमार गार्डन थाना पुलिस पर ₹5 करोड़ की पुरानी करेंसी की रिकवरी के मामले में गंभीर अनियमितताओं और साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। घटना के दौरान न सिर्फ RBI की निर्धारित प्रक्रिया (SOP) का उल्लंघन हुआ, बल्कि मामला चौकी स्तर पर निपटाने और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने मैनपुरी से ट्रैप कर आठ लोगों को हिरासत में लिया था, जिनके पास से लगभग ₹5 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की गई। बताया जा रहा है की रात करीब 12:30 बजे ऑनलाइन माध्यम से एक बैग मंगवाया गया, जिसे नदीम नामक व्यक्ति, जो करन गेट चौकी प्रभारी का कारखास बताया जा रहा है, लेकर आया।कुछ ही देर बाद CCTV फुटेज में आरिफ नामक युवक को चौकी से वही बैग बाहर ले जाते हुए देखा गया। आश्चर्यजनक रूप से यह पूरी प्रक्रिया थाना प्रभारी बृजेश यादव की मौजूदगी में हुई बताई जा रही है। दरअसल मीडिया को भी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले