जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने चलाया व्यापक हेलमेट वितरण एवं चालान अभियान

पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 9, 2025

Police appealed to the drivers to strictly follow the traffic rules.

महराजगंज (आज़मगढ़)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत महराजगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को दोहरे उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए और बिना हेलमेट सवार सवारियों का चालान भी काटा गया।इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से सीट बेल्ट पहनने, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन न खड़ा करने जैसे नियमों का पालन आवश्यक बताया।

नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकने और वाहन के आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना तथा सुरक्षित यातायात की संस्कृति को बढ़ावा देना है। बिना हेलमेट वाहन चलाना मानव जीवन को खतरे में डालना है, इसलिए इसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने परिवार और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।पुलिस ने कहा कि इस अभियान से क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा के लिहाज से सकारात्मक बदलाव आएंगे। अभियान के दौरान राहगीरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया और मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए।इस प्रकार महराजगंज कोतवाली पुलिस ने सुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, जिससे सड़क दुर्घटना कम हों और यातायात में शांति बनी रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले