पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुरगंज में वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन - प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा - कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनियापूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुरगंज में वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन - प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा - कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया

पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

पत्रकार साथियों ने आपस में अहम मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, June 7, 2026

पूरनपुर /पीलीभीत।पूरनपुर नगरपालिका सभागार में पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों व साथियों ने प्रमुखता से भाग लेकर अपनी‌ उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में पहली बार प्रेस क्लब के संरक्षक श्री नवीन अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार ने पहुंचकर सभी पत्रकार साथियों का मान बढ़ाते हुए अपने पत्रकारिकता जीवन के बीते हुए पल व संघर्षरत जीवन के पल साझा कर पत्रकार साथियों को जागरूक किया।

वहीं पत्रकार साथियों ने उनके बताए हुए अनुभवों को अपने जीवन में लागू करने के सुझाव को सराहते हुए तालियों से स्वागत किया। बैठक में सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार साथियों ने आपस में अहम मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रेस क्लब के सक्रिय साथी अमित पाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी गण एक दूसरे की परेशानियों व विपत्तियों में सबको साथ रहकर एक दूसरे का साथ प्रदान करें।

वहीं प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैदर खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी साथी एक दूसरे की समस्याओं को गंभीरता से लेकर सहयोग करें। वहीं पत्रकार साथियों ने व प्रेस क्लब के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए और बैठक के अन्त में प्रेस क्लब के संरक्षक रहे इबादत नूर खां इस मौके पर प्रेस क्लब के अचानक हुए देहात से प्रेस क्लब के साथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए शोक संवेदना ब्यक्त की और दो मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर अध्यक्ष योगेश वर्मा, संरक्षक नवीन अग्रवाल , वरिष्ठ महामंत्री संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसन हैदर खान, उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, रामगोपाल कुशवाहा, जीशान अली, अनिरुद्ध सिंह यादव, मो. रियाज़, इस्लामुद्दीन अंसारी, दिनेश कुमार, वेदप्रकाश , अमित पाल , जसबंत कुमार, अनिल शर्मा, अजीम खां, प्रदीप कुमार, अमित कुमार सिंह, गुरु प्रसाद, सीएन यादव, मनोज कुमार, सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले