रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

रसमलाई में कॉकरोच मिलने से मची खलबली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हनुमान स्वीट्स

कस्बे के चर्चित हनुमान स्वीट्स सेहत से कर रहा खिलवाड़

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, June 4, 2026

पूरनपुर। तहसील में उस समय हड़कंप और आक्रोश का माहौल बन गया, जब सरकारी कार्यालय के लिए मंगाई गई मिठाई में कीड़े-मकौड़े मिले।शहर की जानी मानी मिठाई की दुकान ‘हनुमान स्वीट्स’ से मंगाई गई रसमलाई में एक मरा हुआ कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया है।

इस शर्मनाक घटना ने न केवल दुकान की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ को भी उजागर किया है। घटनाक्रम के मुताबिक, तहसीलदार के पेशकार संजीव कुमार ने दफ्तर के स्टाफ के लिए कस्बे के चर्चित हनुमान स्वीट्स से रसमलाई ऑर्डर की थी।

जब अमीन विनोद कुमार रसमलाई खाने के लिए आगे बढ़े, तो उनकी नजर दोने में तैर रहे मरे हुए कॉकरोच पर पड़ी। यह मंजर देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए और लोग घिन से भर गए।मामला तूल पकड़ते ही दुकान के मालिक वीरेंद्र जायसवाल को तलब किया गया। पकड़े जाने पर दुकानदार ने घिसी पिटी सफाई देते हुए इसे कर्मचारियों की लापरवाही बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की और माफी मांग ली।

लेकिन तहसील प्रशासन अब इस तरह की लापरवाही को माफ करने के मूड में बिल्कुल नहीं है।तहसील प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि रसूख और नाम के आड़ में ग्राहकों की सेहत के साथ यह जानलेवा खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने अब खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुकान की तुरंत जांच की जाए और मिठाई के नमूने लेकर कार्रवाई की जाए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी हनुमान स्वीट्स की गुणवत्ता को लेकर भारी गुस्सा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले