दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो
रामगोपाल कुशवाहा
पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच नगर के आसाम हाईवे स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल के सहयोग से सोमवार को पावन पर्व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में मानवता और सेवा भाव की एक शानदार मिसाल देखने को मिली। जहां आसाम रोड पर राहगीरों के गले को तय रखने व उनको राहत पहुंचाने के लिए शरबत प्याऊ शिविर का आयोजन किया गया। प्याऊ कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होकर यह सेवा कार्य दोपहर बाद शायं 4 बजे तक लगातार चलता रहा।
इस दौरान सैकड़ों राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। सोमवार को तेज धूप और उमस के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में सूर्यांश हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर सूरजपाल द्वारा स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। शिविर सामने से गुजर रहे पैदल चलने वालों व बाइक सवारों, ई-रिक्शा चालकों, ट्रक चालकों और पैदल यात्रियों को रोक-रोककर शरबत पिलाया गया।
ठंडा शरबत पीने के बाद
लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। कई राहगीरों ने आयोजकों के इस नेक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरा ग्रामीणों ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ व्यवस्था संभाली। शरबत वितरण के साथ लोगों को गर्मी से बचाव और अधिक पानी पीने की सलाह भी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, विचित्र सिंह, मनु सिंह ने राहगीरों को मीठा पानी पिलाया कार्यक्रम में
डॉ. सूरजपाल, डॉ रोहित पंकज, डॉक्टर पंकज चौधरी, डॉक्टर हेमा गंगवार डॉक्टर सत्यपाल कुशवाहा, माया दीदी, पूजा, सरोज कुमार, अमन शर्मा रामगोपाल कुशवाहा पत्रकार, संदीप शर्मा पत्रकार,पप्पू भारती, संदीप शर्मा,राहुल सक्सेना, सचिन कुशवाहा, प्रेम कुमार कुशवाहा, रवि वर्मा, प्रतीक, ध्रुव कुशवाहा, ध्रुव गौतम सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी और सामूहिक सहयोग से शिविर सफल रहा। क्षेत्र में इस सेवा कार्य की सराहना हो रही है और लोगों ने इसे सामाजिक एकता व मानवता की मिसाल बताया।



