सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार अब कल से करेंगे कार्य बहिष्कार

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँध कर आज तीसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, May 21, 2026

पीलीभीत।भारतीय मजदूर संघ एवं उ० प्र० राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध उ०प्र०राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ(रज़ि०) के प्रान्तीय अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह द्वारा घोषित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में आज तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के साथ जिला पीलीभीत मे भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बाँध कर कार्य करते हुए विगत 2 माह से लंबित मानदेय के विरोध में प्रदर्शन किया गया।


प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित होकर विभाग के प्रति शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।
संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गंगवार ने बताया कि इस प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएचएम के संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टॉफ, बीपीएम, बीसीपीएम, मैनेजमेंट स्टॉफ सहित अन्य समस्त संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक नही मिला है और मई का महीना भी समाप्त होने वाला है किन्तु मानदेय नही मिलने के कारण कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों के विद्यालयों का नया सत्र प्रारम्भ होने के बावजूद कर्मचारी फीस, पुस्तकों एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

      UPNHM संघ के जिला अध्यक्ष डॉ० देवेन्द्र अस्थाना द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह विरोध कार्यक्रम दिनांक 20 मई 2026 को भी पूरे प्रदेश के साथ जनपद पीलीभीत भी जारी रहा। किन्तु 20 मई तक कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं प्राप्त हुआ है, तो 21 मई 2026 से प्रदेश के साथ जनपद पीलीभीत के समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर कार्य बहिष्कार करेंगे । हालांकि जनहित को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान सुचारु रूप से संचालित रखा जाएगा।

इसी क्रम मे आज ब्लॉक पूरनपुर ,न्यूरिया, बीसलपुर , ललौरीखेड़ा, अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा एवं जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय के समस्त NHM संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाया ।


आज काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध मे जिला अध्यक्ष देवेन्द्र अस्थाना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गंगवार, जिला मंत्री धर्मेन्द्र कुमार, डॉ० विजय तिवारी, डॉ० शाहीन, डॉ० पराग अग्रवाल, डॉ० शबीना, डॉ० श्रृंखला, डॉ० ललिता रस्तोगी, डॉ० अनुपम जायसवाल, डॉ० सुचि गुप्ता, पूजा, योगेश, शिवराम, राजेश, ब्रजमोहन, नाजनीन,नीतू,अरुण कुमार, अवनीश कुमार, डॉ० मंजू शुक्ला, आशीष, आदि संगठन पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं अपना विरोध दर्ज करवाया।

                 

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले