धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

टनकपुर पुलिस व SOG पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, May 17, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करते हुए पुलिस टीम ने 10.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कप्तान रेखा यादव के निर्देश, क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस व SOG पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के पास से 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती टनकपुर जनपद चंपावत के कब्जे से 10.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम मे उ0नि0 जितेंद्र सिंह बिष्ट कोतवाली टनकपुर, हेड कांस्टेबल प्रकाश जिंत और कांस्टेबल नासिर हुसैन SOG मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले