महिला शिक्षकों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पित लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बनीं अनीता तिवारी । - धुरिया पलिया सरकारी स्कूल में शिक्षक न पहुंचने से बच्चों का भविष्य हो रहा खिलवाड़ - स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरनपुर नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों व पैथोलॉजी लैबों पर छापेमारी। - बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में भरा पानी - महंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारीमहिला शिक्षकों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पित लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बनीं अनीता तिवारी । - धुरिया पलिया सरकारी स्कूल में शिक्षक न पहुंचने से बच्चों का भविष्य हो रहा खिलवाड़ - स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरनपुर नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों व पैथोलॉजी लैबों पर छापेमारी। - बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में भरा पानी - महंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी

महिला शिक्षकों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पित लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बनीं अनीता तिवारी ।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सुलोचना मौर्य जनपद की सभी शिक्षक बहनों का आभार व्यक्त किया

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, April 9, 2026

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा जनपद में महिला शिक्षक संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए पुनः जिलाध्यक्ष की कमान डॉ0 अनीता तिवारी को सौंपी है। पूर्व में भी तीन बार महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पद पर महिला शिक्षकों का नेतृत्व कर चुकी।उनके द्वारा हर बार महिला शिक्षकों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखा गया है।
जनपद में यह एकमात्र संगठन है जो सदैव महिला शिक्षकों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पित है। लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सुलोचना मौर्य तथा जनपद की सभी शिक्षक बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमेशा की तरह इस बार भी वह महिला शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण और हितों की रक्षा हेतु पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगी।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सुलोचना मौर्य के इस विश्वास पर महिला शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल है। जनपद में महिला शिक्षकों की हर समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सदैव सक्रिय रहा है। महामंत्री डॉ0 आराधना कश्यप ने बताया कि शीघ्र ही संघ की बैठक बुलाई जायेगी ताकिआगे की कार्ययोजना तैयार की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कार्य कारिणी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति हेतु कार्यक्रम चलायेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभा मिश्रा
उपाध्यक्ष माहेनूर, सुनीता कार्की, सरोज जायसवाल, रश्मि तिवारी मंत्री,डॉ0 जयकिरण वरिष्ठ संगठन मंत्री,प्राज्ञी अग्रवाल संगठन मंत्री ,भारती संतवानी,रेनू गुप्ता, ताहिरा फरहत, वंदना द्विवेदी संयुक्त मंत्री, अंशु, अर्शी नाज, सुरभि भारद्वाज सह संगठन मंत्री, नीलिमा शुक्ला, मिनाक्षी चौधरी
कोषाध्यक्ष, कल्पना मिश्रा मीडिया प्रभारी, डॉ0 श्रुतिकीर्ति यादव निशात कौसर ने खुशी जाहिर की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले