बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

होली मिलन समारोह एवंविशाल होली मेला धूमधाम से हुआ संपन्न ।

मथुरा से पधारी हुई रास मंडली ने लोगों को झूमने और ताली बजाने पर विवश कर दिया

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, March 7, 2026

पूरनपुर/ पीलीभीत।रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन एवं नगर पालिका परिषद पूरनपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल होली मेला एवं होली मिलन समारोह स्वर्गीय अजय खंडेलवाल की स्मृति में नगर के रामलीला ग्राउंड में आयोजित किया गया
जिसमें मथुरा से पधारी हुई रास मंडली ने लोगों को झूमने और ताली बजाने पर विवश कर दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, साथ ही साथ दीप प्रज्वलित हुआ उसके पश्चात पीलीभीत से पधारे सारेगामापा लिटिल चैंप के फाइनलिस्ट क्षितिज सक्सेना ने अपनी प्रस्तुति दी उनके अंदाज और गीतों को लोगों ने बहुत पसंद किया।रात मंडली द्वारा मयूर नृत्य दीपक नृत्य लट्ठ मार होली फूलों की होली साथी साथ राम दरबार सहित मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों को देर रात तक आनंदित किया


कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर सेकंड पुरस्कार वाशिंग मशीन थर्ड पुरस्कार कूलर चतुर्थ पुरस्कार लंच बॉक्स पंचम पुरस्कार नॉन स्टिक तवा एवं 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, रजनीश पांडे ,प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह, हर्ष प्रधान, अंकुश खंडेलवाल, आयुष खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता अध्यक्ष, नीरज गुप्ता सचिव, राजेश रस्तोगी मेला डायरेक्टर, डॉ प्रशांत गुप्ता, राजेश खन्ना, संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष, संदीप खंडेलवाल मीडिया प्रभारी सहित रोटरी परिवार एवं रोटरीएन एवं भारी संख्या में नगर जन मौजूद रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ दिनेश गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष) ने किया ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले