सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

सरकारी और निजी अस्पतालों में उमड़़ने लगी मरीजों की भीड़

मौसम में बदलाव होने से अस्पतलों में बढ़़ गई मरीजों की संख्या ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर।
मौसम में बदलाव आने से मौसमी बीमारियों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। सुबह-शाम सर्दी और दोपहर में गर्मी होने लगी है। मौसमी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेने लगी है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ उमड़ने लगी है।
सर्दी का मौसम समाप्ति की तरफ है। सुबह-शाम सर्दी हो रही है लेकिन दोपहर में धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराने लगी है। ऐसे में मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द, आंखों में खुजली आदि मौसमी बीमारियां पनपने लगी है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले तीन दिन में ही दो सौ से अधिक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी पांच सौ से बढ़कर साढ़े सात सौ पहुंच गई है। सीएचसी में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम और सिर दर्द की दवा ले रहे हैं। बुधवार को सीएचसी में दवा पर्चा बनवाने के साथ डाक्टर से परामर्श लेने और दवा लिखवाने से लेकर दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में लगा पड़ा। नगर के निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बीपीएम डाक्टर रेहान खां ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अधिकांश मरीज सामान्य बुखार, खांसी, जुकाम के पहुंच रहे हैं। एमओआईसी डाक्टर मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों को दवा के साथ बीमारियों से बचने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर दवा लेने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले