रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया गया 77 वें गणतन्त्र दिवस।

जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को दी शुभकामनाऐं।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, January 26, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत जनपद में 77 वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया और कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक समानता प्रदान की है।

हम सभी देश वासियों को विषमताओं एवं कमियों को दूर करते हुये अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने में अपना योगदान बिना भेदभाव के अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वाहन करें तथा जो दायित्व हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें सौंपा है उसका निर्वाहन करें।


उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने संकल्पना की है कि 2047 तक विकसित भारत बनाएगें। उन सबके लिए हमें ऐसे नागरिक तैयार करने हैं जो देश के प्रति समर्पित हो और देश के उत्थान में योगदान दें। इसी क्रम में जनपद पीलीभीत व उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने और वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हम सबका नैतिक कर्तव्य है पीलीभीत को सर्वेश्रेष्ठ जनपद बनाये। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के कमजोर वर्ग/पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाकर जनपद का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राआंे को मोमेन्टो, व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बाल्टन क्लब पहुंचकर क्लब के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मंसूर अहमद शम्सी द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले