नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के वस्त्र क्षेत्र के विकास पर एक लेख साझा किया - उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया - अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम - सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफरनरेन्‍द्र मोदी ने भारत के वस्त्र क्षेत्र के विकास पर एक लेख साझा किया - उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया - अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम - सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं और 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

गन्ना मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया, भूमाफियाओं का कब्जा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, रजिस्ट्री कार्यालयों में अवैध उगाही,

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, September 15, 2025

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पीलीभीत। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसान भवन, मंडी परिसर से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों का काफिला लेकर संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी की अगुवाई में किसानों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं और 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।


किसानों ने बताया कि बाढ़ से सबसे बड़ा नुकसान खेती-किसानी को हुआ है, लेकिन पीड़ितों को न तो मुआवजा मिल रहा है और न ही राहत सामग्री पारदर्शिता से बांटी जा रही। गन्ना मिलों पर करोड़ों रुपये का बकाया, भूमाफियाओं का कब्जा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, तहसीलों व रजिस्ट्री कार्यालयों में अवैध उगाही, खाद की किल्लत, आवारा पशुओं का आतंक और गौशालाओं में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर किसानों ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

किसानों का कहना था कि जब तक गन्ना किसानों का भुगतान ब्याज सहित नहीं होता और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगती, तब तक किसान चैन से बैठने वाले नहीं हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि किसानों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए, वरना मंडी से लेकर मिल गेट और तहसीलों तक आंदोलन होगा। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने नारेबाजी कर सरकार और अफसरशाही को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं पर तत्काल अमल नहीं हुआ तो अगली बार और बड़ा आंदोलन होगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिन्होंने ऐलान किया कि भाकियू (भानु) किसानों के हक की लड़ाई हर हाल में जारी रखेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले