बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

डॉन पलथारा के अगले सिनेमाई ब्रह्मांड में प्रवेश करेंगी पार्वती थिरुवोथु

इमोशन से भरी ड्रामा फिल्म केरल में शूट होगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

Parvathy Thiruvothu to enter the cinematic universe of Don Palathara's next

मुंबई (अनिल बेदाग) : मलयालम सिनेमा के तीन सशक्त नाम- पार्वती थिरुवोथु, डॉन पलथारा और दिलीश पोथन पहली बार एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। पार्वती ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “डॉन पलथारा की दुनिया में कदम रख रही हूं, वह भी दिलीश पोथन के साथ।”

डॉन पलथारा के सिनेमा की खासियत है उसकी चुप्पी में छिपी भावनाएं और रिश्तों की परतें, जो पार्वती की गहराई भरी एक्टिंग से बखूबी मेल खाती हैं। वहीं, दिलीश पोथन अपनी परफॉर्मेंस में जितने सटीक हैं, उतने ही गहरे निर्देशक भी। कहा जा रहा है कि यह इमोशन से भरी ड्रामा फिल्म केरल में शूट होगी। तीनों के इस संगम से मलयालम सिनेमा को एक नई संवेदनशील दिशा मिलने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी अभी गुप्त है, पर बताया जा रहा है कि यह एक भावनात्मक ड्रामा होगा। पार्वती ने कहा, “डॉन की फिल्में हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए कलाकार होने की आजादी जैसा है।” यह सहयोग सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि संवेदनाओं और सिनेमाई गहराई की नई बातचीत की शुरुआत माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले