प्रचंड गर्मी के बाद ठंडा पड़ा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक राहत - लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, नए घर में शिफ्ट हुए पूर्व CM - फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत - इंतजार हुआ खत्म, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट - राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से राहत, 'भारतीय राज्य से लड़ाई लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग खारिजप्रचंड गर्मी के बाद ठंडा पड़ा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक राहत - लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, नए घर में शिफ्ट हुए पूर्व CM - फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत - इंतजार हुआ खत्म, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट - राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से राहत, 'भारतीय राज्य से लड़ाई लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग खारिज

द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का किया अनावरण

NEW DELHI- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें विधिवत रूप से टूर्नामेंट के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 4, 2025

NEW DELHI- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें विधिवत रूप से टूर्नामेंट के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी क्षमता होती है। भारत में, यह राष्ट्रीय एकीकरण का एक शक्तिशाली साधन रहा है। ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जब तिरंगा फहराया जाता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो उठते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल का लाखों लोगों के हदय में एक विशेष स्थान है। यह सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह एक जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धैर्य और एक साझा लक्ष्य की ओर मिलकर कार्य करने से जुड़ा है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी सहायता करते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का एक मंच मिलता है। उन्होंने डूरंड कप की भावना को संजोए रखने और बढ़ावा देने में सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले