नई दिल्ली। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बच्चों और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बूंग को विजेता के रूप में घोषित किया। प्रधानमंत्री ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीतने पर फिल्म ‘बूंग’ से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।
PM मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि विशेष रूप से मणिपुर के लिए बेहद खुशी का क्षण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार देश में मौजूद अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।
उपरोक्त घोषणा के बारे में बाफ्टा के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए, नरेन्द्र मोदी ने कहा;
“इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ये सचमुच बहुत खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”





