बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत पत्नी की गला रेतकर हत्या

लूट दिखाने के लिए घर पर लगाया ताला, मोबाइल लेकर फरार हुआ हत्यारा, पति और देवर हिरासत में, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित ओम सिटी कॉलोनी में मंगलवार बीती शाम को एक विवाहिता की घर में अकेले होने पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अनीता (21) पत्नी अनिल के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अनीता का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।
शाम को काम से लौटे देवर सचिन ने ताला बंद देख पड़ोसियों की मदद से ताला तुड़वाया तो अंदर अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर नवाबगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

बताया गया कि अनीता की शादी को मात्र 11 माह ही हुए थे। पति अनिल ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता है और मेडिकल स्टोर पर भी नौकरी करता है। घटना के समय वह और उसका भाई सचिन दोनों काम पर गए थे।
इधर मृतका के भाई चंद्रपाल ने बहनोई अनिल, देवर सचिन, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले