बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

जीत दर्ज कर बनाई दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच ने बनाई जगह

महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बाद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही जोकोविच ने टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 2, 2025

महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बाद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही जोकोविच ने टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहले ही दौर से बाहर हो गए। जोकोविच को पहले दौर के मैच में पेट की समस्या के कारण दो बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी लेकिन आखिर में वह एलेक्जेंडर मुलर को 6-1, 6-7, 6-2, 6-2 से हारने में सफल रहे।रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने बाद में कहा कि, मैं 45 मिनट तक पेट की समस्या से परेशान रहा, लेकिन डॉक्टर्स की चमत्कारिक गोलियों से मैं अपनी ऊर्जा वापस पाने में सफल रहा।

ज्वेरेव को पहले दौर में 72वीं रैंकिंग वाले आर्थर रिंडरक्नेच से पांच सेटों में चार घंटे 40 मिनट में 7-6, 6-7, 6-3, 6-7, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। रिंडरक्नेच का ऑल इंग्लैंड क्लब में 1-4 का करियर रिकॉर्ड था और वह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 18 बार तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। पिछले साल विम्बलडन और इस साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनलिस्ट रहे सातवें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें निकोलोज बेसिलशविली ने बाहर का रास्त दिखाया। दुनिया में 126वें नंबर के खिलाड़ी और यहां क्वालीफायर बेसिलशविली अपने पिछले 31 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में केवल एक बार चौथे दौर तक पहुंच पाए हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले