होली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेशहोली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने ग्राम सभा मैरमपुर टुड़िया का औचक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू की आर.आर. टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

Kanpur Nagar Breaking News

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने आज ग्राम सभा मैरमपुर टुड़िया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू की आर.आर. टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया। यह शिविर डॉ. नीरज सचान के निर्देशन एवं डॉ. गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से 41 मरीजों की जांच की गई तथा 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सभी जांच रिपोर्ट नकारात्मक (कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं) पाई गई। इस अवसर पर टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और लोगों को जागरूक करते हुए समझाया गया कि बिना पंजीकृत डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाइयाँ न खरीदें, बल्कि पंजीकृत चिकित्सक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही परामर्श लेकर दवा प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान आर.आर. टीम के सदस्य डॉ. गौरव त्रिपाठी, अमित कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार, मंजू कुशवाहा, उमा त्रिवेदी, गीता मिश्रा एवं गीता तिवारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले