होली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेशहोली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ अंकुर गोयल ने एशियन चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण व कांस्य

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति नई प्रेरणा मिली

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, February 14, 2026

International shooter Ankur Goyal won gold and bronze in the Asian Championship.

सहारनपुर। जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ अंकुर गोयल ने एशियन राइफल / पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सेंटर फायर 25 मीटर इवेंट में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के पश्चात सहारनपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके पिता एडवोकेट दिनेश कुमार गोयल, ताऊजी श्री चंद्रभान गोयल, पत्नी शबनम कुमारी, पुत्र ग्रैंड मास्टर प्रणव गोयल, पुत्र राघव गोयल, अमित छाबड़ा जी, शुभम शर्मा, विंदुल शर्मा, अमित मित्तल, विनोद आर्य एवं सहारनपुर के विख्यात निशानेबाज़ अमित पुंडीर, फैसल नवाब, मो उमर, अफज़ल अहमद, राव तल्हा फरहत, सैयद रेहान सहित समाज के सभी गणमान्य लोगों व खेल प्रेमियों द्वारा पुष्पवर्षा एवं शुभकामनाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति नई प्रेरणा मिली है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले