शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

हिंदी हमारी सभ्यता ,संस्कृति और परम्परा की आत्मा है – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

नगर में हिन्दी दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 14, 2025

Hindi is the soul of our civilization, culture and tradition - Dr. Dharmendra Pandey

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,सलेमपुर। नगर के मझौली मोड़ के समीप हिन्दी दिवस मनाया गया।इस दौरान हिंदी अखबार व पत्र पत्रिकाओं के वरिष्ठ पत्रकार व लेखकों का सम्मान किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि हिंदी भाषा अपनी सहजता ,सरलता, और मधुरता के कारण लोगों को जोड़ने का काम करती है। हिंदी हमारी मातृभाषा ही नही बल्कि हमारी सभ्यता ,संस्कृति और परम्परा की आत्मा है।

शिक्षक व पत्रकार आंनद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है इसी दिन 14 सितम्बर 1949 के दिन संविधान सभा ने हिंदी को देश के राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। वरिष्ठ पत्रकार केपी गुप्त ने कहा कि आज जरूरत है कि इस भाषा का प्रचार प्रसार बड़े पैमाने पर किया जाए। शिक्षक प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि हिंदी वह भाषा है जो पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में नागेन्द्र शर्मा,रामनवल सिंह, रामविलास तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र, प्रेमचंद मिश्र ,अवधनारायण मिश्र को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को आयोजक श्यामनारायण मिश्र,प्रमोद राय,जितेन्द्र नाथ पांडेय,राजेन्द्र प्रताप सिंह,विपिन जायसवाल, अनूप कुमार उपाध्याय, योगेश तिवारी,रामू यादव, रत्नेश कुमार यादव, राकेश यादव, संतोष सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले