सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलनसोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन

रतनपुर पामरण में अधूरी नाली निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद । अमृतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर पमारान में नाली निर्माण को लेकर भारी अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा अधूरी नाली बनवाकर निर्माण कार्य का पूरा भुगतान ले लिया गया, जिससे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान

फर्रूखाबाद । अमृतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर पमारान में नाली निर्माण को लेकर भारी अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा अधूरी नाली बनवाकर निर्माण कार्य का पूरा भुगतान ले लिया गया, जिससे गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा नए बजट से नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन आधी नाली का निर्माण कराने के बाद शेष कार्य में पुरानी और जर्जर नाली को ही जोड़ दिया गया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और मांग की कि पूरी नई नाली बनाई जाए, तो ग्राम प्रधान ने काम अधूरा छोड़ दिया और मौके से चले गए।स्थिति यह है कि अधूरी नाली में जलभराव की समस्या बनी हुई है, जबकि दूसरी ओर पुरानी नाली पूरी तरह से मिट्टी से भरी पड़ी है, जिससे पानी की निकासी संभव नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में गांव की गलियां कीचड़ और गंदे पानी से भर जाती हैं, जिससे आवागमन में भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले