शिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानितशिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

मुरादाबाद: थाना मूंडापाण्डे क्षेत्र में नई पुलिस चौकी रौंडा-झौंडा का उद्घाटन, कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

मुरादाबाद, जनपद मुरादाबाद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने व आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता देने के उद्देश्य से थाना मूंडापाण्डे क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रौंडा-झौंडा का आज उद्घाटन किया गया।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 9, 2026

जिलाधिकारी मुरादाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, कुंदरकी के माननीय विधायक, पुलिस अधीक्षक नगर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर चौकी को जनता को समर्पित किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नई चौकी के शुरू होने से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित विभागों को जनसमस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले