कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के दुदही मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजेश भारती ने की, जबकि चुनाव प्रभारी बांका सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी बांका सिंह ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।
वहीं मंडल अध्यक्ष अजेश भारती ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सुझाव भी लिए गए।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मल्ल, जिला पंचायत सदस्य गणेश पाण्डेय, दीपराज खरवार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






