एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

आरेडिका में कार्यालयी कार्य में डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग विषय पर तकनीकी कार्यशाला का आयोजन

डिजिटल तकनीकों के माध्यम से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि कार्य की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 10, 2026

उत्कर्ष ओझा

रायबरेली ब्यूरो।। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के राजभाषा विभाग द्वारा कार्यालयी कार्य में डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग विषय पर तकनीकी कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10.06.2026 को किया गया। कार्यक्रम में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायबरेली से विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यशाला में आरेडिका के कार्य प्रबंधक उत्कर्ष ओझा ने डिजिटल टूल्स पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

श्री ओझा ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में कार्यालयी कार्यों के प्रभावी निष्पादन हेतु डिजिटल टूल्स का समुचित ज्ञान एवं उनका व्यावहारिक उपयोग अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल तकनीकों के माध्यम से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि कार्य की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है।

उन्होंने कार्यशाला के दौरान विभिन्न डिजिटल टूल्स, ई-ऑफिस प्रणाली, आईआरपीएस, यूडीएम, परिचय, स्पैरो, ई-मेल का प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन डेटा संग्रहण संबंधी क्लाउड तकनीक, गूगल डॉक्स, विभिन्न एआई टूल्स, साइबर सुरक्षा सबंधी अनुप्रयोगों तथा कार्य उत्पादकता बढ़ाने वाले सॉफ्टवेयरों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही प्रतिभागियों को इन उपकरणों के व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से उनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई।इस अवसर पर आरेडिका के मुख्य राजभाषा अधिकारी रमेश चन्द्र, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिनव यादव, राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन सहित अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले