मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

राज्यपाल के समक्ष उठाए शिक्षा के मुद्दे, ग्रामीण कार्य मंत्री से सड़क-पुल निर्माण की मांग

राज्यपाल और ग्रामीण कार्य मंत्री से मिले सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, शिक्षा व सड़क-पुल परियोजनाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 30, 2026

धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज।

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने मंगलवार को पटना में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन तथा ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से अलग-अलग मुलाकात कर क्षेत्र के शिक्षा एवं आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बिहार लोक भवन में राज्यपाल से हुई मुलाकात के दौरान सांसद ने किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एएमयू की शाखा की स्थापना आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी राजकीय महाविद्यालयों एवं नव-प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों में भवन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, छात्रावास, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास, रिक्त शिक्षकों एवं प्रोफेसरों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति तथा क्षेत्र में कम-से-कम दो बीएड कॉलेज और दो लॉ कॉलेज स्थापित करने की मांग रखी। सांसद ने पोठिया प्रखंड में पूर्व से प्रस्तावित राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का मामला भी राज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कॉलेज निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा पांच एकड़ सरकारी भूमि पूर्व में ही चिन्हित की जा चुकी है, इसके बावजूद स्थापना नहीं हो सकी है। उन्होंने उक्त भूमि पर ही राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित कराने और पूर्व निर्णयों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। इसके बाद सांसद ने विश्वेश्वरैया भवन में ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर किशनगंज लोकसभा क्षेत्र की लंबित सड़क एवं पुल परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से अमौर विधानसभा क्षेत्र के खाड़ी पुल एवं रसेली पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के साथ-साथ लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की।सांसद ने कहा कि बेहतर सड़क और पुल संपर्क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा तथा स्थानीय लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन को सुदृढ़ बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनहित से जुड़ी सभी परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देकर समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आग्रह किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले