राज्यपाल के समक्ष उठाए शिक्षा के मुद्दे, ग्रामीण कार्य मंत्री से सड़क-पुल निर्माण की मांग - नवपदस्थापित डीएम नवीन कुमार का जिला शतरंज संघ ने किया स्वागत, खेल विकास पर हुई चर्चा - जीविका दीदियों की आय बढ़ाने और उत्पादों को बाजार दिलाने पर होगा विशेष जोर : डीएम - मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रगट उत्सव धूमधाम से मनाया गया - अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तारराज्यपाल के समक्ष उठाए शिक्षा के मुद्दे, ग्रामीण कार्य मंत्री से सड़क-पुल निर्माण की मांग - नवपदस्थापित डीएम नवीन कुमार का जिला शतरंज संघ ने किया स्वागत, खेल विकास पर हुई चर्चा - जीविका दीदियों की आय बढ़ाने और उत्पादों को बाजार दिलाने पर होगा विशेष जोर : डीएम - मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रगट उत्सव धूमधाम से मनाया गया - अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तार

नवपदस्थापित डीएम नवीन कुमार का जिला शतरंज संघ ने किया स्वागत, खेल विकास पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा से कराया अवगत, डीएम ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 30, 2026

धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज।

किशनगंज। नवपदस्थापित जिलाधिकारी एवं जिला शतरंज संघ के पदेन अध्यक्ष नवीन कुमार का मंगलवार को जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में शतरंज खेल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को किशनगंज में शतरंज खेल की वर्तमान गतिविधियों, खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा समय-समय पर आयोजित जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। साथ ही जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किशनगंज के कई खिलाड़ी शतरंज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। यदि प्रशासन का सहयोग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों तो जिले के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में शतरंज खेल को नई गति मिलेगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।डीएम नवीन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए जिला शतरंज संघ द्वारा खेल के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों का विस्तार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रशासन की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा जिले में शतरंज के विकास के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने आगामी प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा भी डीएम के समक्ष प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राज करण दफ्तरी, उपाध्यक्ष मनीष कासलीवाल, दीप कुमार, डॉ. शेखर जालान, पदम जैन, सन्नी मजूमदार, महासचिव शंकर नारायण दत्ता, आयोजन सचिव कमल कर्मकार, सहायक सचिव रौनक कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले