बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के उद्धघाटन किया गया

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ देवरिया। संस्कृत भाषा में अपार रोजगार की संभावना है उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय ने कहा कि संस्कृत भाषा में रोजगार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया। संस्कृत भाषा में अपार रोजगार की संभावना है उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय ने कहा कि संस्कृत भाषा में रोजगार की अपार संभावना है। आज जरूरत इस बात की है कि हम संस्कृत का व्यवस्थित ज्ञान प्राप्त करें। दुनिया के सभी वैज्ञानिक स्वीकार करते हैं कि संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है इसका पूरा व्याकरण व्यवस्थित है।
साथ ही इसके प्राचीन ग्रंथों में आधुनिक ज्ञान विज्ञान से संबंधित

ढेर सारी जानकारियां उपलब्ध हैं। आज अमेरिका यूरोप सहित पश्चात देशों के लोगों में संस्कृत के विद्वानों की मांग है। वहां के लोग संस्कृत भाषा को सीखना चाहते हैं ताकि वह संस्कृत के पुस्तकों को पढ़ सकें और उसमें उपलब्ध ज्ञान के भंडार का उपयोग चिकित्सा, रसायन शास्त्र, इंजीनियरिंग, वह कंप्यूटर के लिए कर सकें।

आधुनिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की महत्वपूर्ण बातें चरक संहिता में उपलब्ध हैं। संस्कृत भाषा अपने व्यवस्थित व्याकरण के कारण कंप्यूटर के लिए सबसे उपयुक्त भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर अभय द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत में संस्कार है संस्कृत सद्मार्ग और कर्म की प्रेरणा देती है।

संस्कृत में सकारात्मकता है यह अवसाद से मुक्ति देती है। संस्कृत साहित्य में गीता जैसा ग्रंथ है जो कर्म की प्रेरणा देता है, और अवसादसे मुक्ति दिलाता है। क्योंकि हम जितने ही संपन्न और सुखी होते जा रहे हैं पता नहीं क्यों और अवसादग्रस्त होते जा रहे है। संस्कृत में अध्यात्म है, दर्शन है, शांति है, श्रद्धा है, ममत्व है और यह स्नेह की भाषा है।

संस्कृत किसी जाति और धर्म की भाषा नहीं है यह देववाणी है। पढ़े तो आमजन की भाषा है।। यह सर्वे भवंतु सुखिन ंकी भाषा है। यह वसुदेव कुटुंबकम् की भाषा है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर शशि शेखर मिश्रा द्वारा अतिथि गणों को माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सत्येंद्र गुप्त डॉक्टर कमलेश मिश्रा राधेश्याम तिवारी मुक्तिनाथ मिश्र बुद्धि सागर तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ राजकुमार प्रजापति कुमारी मधु मिश्रा शालिनी पांडे सत्यम् मिश्रा प्रभाकर मिश्रा योगेंद्र द्विवेदी राजीव राय रामप्रवेश तिवारी सुभाष तिवारी दिवाकर मिश्र रामनयन तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय कुमार शुक्ला ने व अध्यक्षता डॉक्टर अभय द्विवेदी ने किया किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले