बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

कांग्रेस ही कर सकती है लोकतंत्र और संविधान की रक्षा – केशवचन्द यादव

चकरवां बहोरदास में हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत उमड़ी भीड़

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

सलेमपुर,देवरिया। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर विकसित बनाने का कार्य किया है। कांग्रेस ही कर सकती है लोकतंत्र व देश की रक्षा उक्त बातें क्षेत्र के चकरवां बहोरदास स्थित नाना जी सहदेव इंटर कॉलेज के प्रांगण में कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल देश में नफरत फैलाने का काम कर सत्ता में बने रहना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस उनके इरादों को सफल नही होने देगी।

जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि आज भाजपा ने सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ने का कुचक्र रच रही है जिसे कांग्रेस सफल नही होने देगी। बहुत ही त्याग और तपस्या के बाद मनीषियों ने संविधान का निर्माण किया है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की देन है कि समाज का हर वर्ग सम्मान का जीवन जी रहा है।

दलितों ,पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने वाली कांग्रेस है। आयोजक नेता विधानसभा भागीरथी प्रसाद ने कहा कि समय आ गया है कि जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाया जाए। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, जनार्दन वर्मा,अब्दुल जब्बार, जगरनाथ यादव,मार्कण्डेय मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन,मानवेन्द्र तिवारी, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, मनीष रजक, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,वजीर अहमद,डॉ रमेश कुशवाहा, प्रमिला प्रियम्बद कांक्षी, नागेन्द्र शुक्ल, रविन्द्र मल्ल,धर्मेन्द्र पांडेय, सच्चिदानंद मिश्र,ध्रुव आर्य, परमानन्द,मनोज मणि, अवधेश यादव, जालन्धर पांडेय, सुच्चन खान,विजयलाल, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र, रामस्वरूप गुप्त, विद्या सागर मिश्र, जयराम उपाध्याय, मोहन प्रसाद, मुकेश कांक्षी,सुरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले