बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बच्चों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं – विधायक , सभी विद्यालय बसों का होगा फिटनेस कैंप व पुलिस वेरिफिकेशन – जिलाधिकारी , नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई – पुलिस अधीक्षक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

Compromise on children's safety will not be tolerated - MLA

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में आज विधायक रुद्रपुर श्री जय प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।बैठक में विद्यालय वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक रुद्रपुर श्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि विद्यालय बसों में बच्चों को निर्धारित सीटिंग क्षमता के अनुसार ही बैठाया जाए, किसी भी हालत में ओवरलोडिंग न हो। सभी वाहन चालक व परिचालक निर्धारित वर्दी में रहें और विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर अपने चालकों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन अपनी बसों की सूची सार्वजनिक करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी वाहन को पार्ट टाइम ड्राइवर न चलाए। वैन में अतिरिक्त सीटें लगाने की प्रथा पर पूर्ण रोक हो।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालय प्रबंधक व प्राचार्य अपने-अपने विद्यालय वाहनों का फिटनेस कैंप में परीक्षण कराएँ और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर एवं जीपीएस सिस्टम लगा हो। उन्होंने कहा कि सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएँ। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में पार्किंग की उचित व्यवस्था हो और बसों के नियमित सर्विसिंग की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन स्वयं ले।
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा नियमित रूप से विद्यालय वाहनों की चेकिंग की जाएगी और हेल्पलाइन नंबर जारी कर अभिभावकों से भी निगरानी में सहयोग करने की अपील की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभिभावकों से समय-समय पर फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी और किसी भी विद्यालय द्वारा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले