होली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेशहोली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश

सकलडीहा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप, किया प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचंदौली। सकलडीहा टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी पर पर कार्यरत प्राइवेट कर्मी को बीते चार माह से मानदेय नही मिलने से दो दिनों से पेयजल आपूर्ति का संचालन बंद है। पेयजल आपूर्ति बंद होने से कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Chandauli Breaking News

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चंदौली। सकलडीहा टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी पर पर कार्यरत प्राइवेट कर्मी को बीते चार माह से मानदेय नही मिलने से दो दिनों से पेयजल आपूर्ति का संचालन बंद है। पेयजल आपूर्ति बंद होने से कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। कस्बावासियों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया।

सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर गांव में जल निगम की तीन लाख लीटर की टंकी से कस्बा,नागेपुर,टिमिलपुर,तेन्दुई,ताजपुर,दुर्गापुर,ईटवा,सिरोहुपुर आदि गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। आरोप है कि जल निगम टंकी पर कार्यरत प्राइवेट कर्मियों को बीते चार माह से मानदेय नहीं देने पर संचालन कार्य बंद कर दिया है। टंकी पर कोई कर्मचारी के नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति का संचालन गांवों में दो दिनों से ठप है। वही पेयजल की समस्या से जूझ रहे कस्बावासियों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि समस्या का समाधान शीध्र नही होने पर आन्दोलन के लिये सड़क पर कस्बावासी उतरेंगे।

उधर इस बाबत एसडीओ सीताराम यादव ने बताया कि उसका मानदेय नही निकल पाया है। एक दो दिन में उच्चाधिकारी की संस्सुति मिलने पर दिया जायेगा। आपूर्ति शुरू कराने के लिये एक कर्मचारी को लगाया गया है। इस मौके पर विरोध जताने वालो में मनीष मोदनवाल,ताड़केश्वर, रमेश हलवाई,किशन कश्यप,मुंन्ना,गोपाल गोड़, विशाल,राहुल,सतीष चौरसिया, पिंटू गुप्ता,चंद्रमा गुप्ता सहित अन्य रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले