मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायलमौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल

मोबाइल चार्जर में करंट उतरने से युवक की मौत, बुझ गया इकलौता चिराग, घर में मचा कोहराम

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचंदौली। जनपद के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में बुधवार की देर रात मोबाइल चार्ज करते समय चार्जर में अचानक करंट उतर आने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चंदौली।
जनपद के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में बुधवार की देर रात मोबाइल चार्ज करते समय चार्जर में अचानक करंट उतर आने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

गांव के राजेंद्र बनवासी का इकलौता पुत्र छोटू बनवासी रात में सोने से पहले मोबाइल को चार्ज में लगा रहा था। इसी दौरान चार्जर में करंट उतर आया और वह झुलस गया। गंभीर झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। राजेंद्र का परिवार बेहद गरीब है। छोटू घर का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले