एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ‘मच्छर’ ढेर, पैर में गोली लगने से घायल

मुसाफिरखाना (अमेठी)। अमेठी पुलिस को गुरुवार तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी इस्लाम अहमद उर्फ सोनू उर्फ ‘मच्छर’ गिरफ्तार कर लिया गया है। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, March 12, 2026



मुसाफिरखाना (अमेठी)। अमेठी पुलिस को गुरुवार तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी इस्लाम अहमद उर्फ सोनू उर्फ ‘मच्छर’ गिरफ्तार कर लिया गया है। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेकिंग के दौरान हुई घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक अमेठी, सरवणन टी. के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम इसौली रोड पर चेकिंग कर रही थी। गुरुवार सुबह करीब 2:45 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ व्यापारी रमन अग्रहरि से रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपी इलाके से गुजरने वाला है।
पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने टीम के साथ जाखा शिवपुर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। संतुलन बिगड़ने से गिरने के बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर जान लेने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।
बरामदगी और आरोपी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इस्लाम अहमद उर्फ सोनू उर्फ मच्छर (28), निवासी काशीराम कॉलोनी, गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

एक अवैध तमंचा (315 बोर) एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बिना नंबर की एचएफ डीलक्स बाइक
क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले