TVF ने गणेश चतुर्थी के मौके पर RVG हॉस्टल में किया हाफ सीए सीजन 2 लॉन्च - ब्लॉक मुख्यालय सलेमपुर से हटा तो होगा जोरदार आंदोलन - सुधाकर गुप्त - देवरिया डीएम दिव्या मित्तल को केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी में प्रतिभाग हेतु चुना गया - सेमरी मंडल में मतदाता सूची को लेकर हुई बैठक, सदर विधायक नें बताई सरकार की उपलब्धियां - बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारीTVF ने गणेश चतुर्थी के मौके पर RVG हॉस्टल में किया हाफ सीए सीजन 2 लॉन्च - ब्लॉक मुख्यालय सलेमपुर से हटा तो होगा जोरदार आंदोलन - सुधाकर गुप्त - देवरिया डीएम दिव्या मित्तल को केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी में प्रतिभाग हेतु चुना गया - सेमरी मंडल में मतदाता सूची को लेकर हुई बैठक, सदर विधायक नें बताई सरकार की उपलब्धियां - बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Bihar Elections 2025 : राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के वोट अधिकार यात्रा में जुटे दिग्गज, सीतामढ़ी पहुंचा काफिला

यहां आज राहुल गांधी माता जानकी का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। राहुल के साथ उनके गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

Bihar Elections 2025 : बिहार में जारी इंडिया गठबंधन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ सीतामढ़ी पहुंच चुकी है। यहां आज राहुल गांधी माता जानकी का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। राहुल के साथ उनके गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दलों में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, प्रदेश में ‘वोट अधिकार यात्रा’ अपने पड़ाव पर आगे बढ़ रही है। यात्रा के 12वें दिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कारवां सीतामढ़ी पहुंच चुका है। इससे पहले उन्होंने रुन्नी सैदपुर में आयोजित सभा को संबोधित किया। केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जमकर घेरा है।
आरोप लगाया कि इसके जरिए माध्यम से गरीब व वंचित परिवारों का वोट चोरी हो रहा है।गौरतलब है कि वाहनों के लंबे काफिले के बीच सीतामढ़ी में राहुल गांधी ने प्रवेश किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। राहुल गांधी की यात्रा जब शहर में प्रवेश की तो ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरीके से डायवर्ट कर दिया गया था।
28 अगस्त को राहुल गांधी सीतामढ़ी के रीगा से निशाना साधेंगे। उससे पहले माता जानकी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। रीगा से बैरगनिया तक वोटर अधिकार यात्रा के तहत रैली करेंगे। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव ,मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद है।