पौआखाली नगर बाजार में दुकान से नकदी चोरी - लखनऊ अग्निकांड: दिवंगत छात्रों को नवाबगंज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन - मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शनपौआखाली नगर बाजार में दुकान से नकदी चोरी - लखनऊ अग्निकांड: दिवंगत छात्रों को नवाबगंज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन - मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

झोलाछाप डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन नवजात की मां का काख में किया ऑपरेशन

नगरा गढ़मालपुर बलिया | जय देश में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किए गए गलत आपरेशन का मामला सामने आया है। पीड़िता खुशबू देवी ने गुरुवार को अपने नवजात बच्चे के साथ डीएम मंगला प्रसाद सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। खुशबू देवी की 17 जुलाई को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 5, 2025

Baliya Breaking News

नगरा गढ़मालपुर बलिया | जय देश में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किए गए गलत आपरेशन का मामला सामने आया है। पीड़िता खुशबू देवी ने गुरुवार को अपने नवजात बच्चे के साथ डीएम मंगला प्रसाद सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

खुशबू देवी की 17 जुलाई को पीएचसी गड़मलपुर में डिलीवरी हुई थी। डिस्चार्ज के बाद उनकी बाईं कांख में दर्द होने लगा। वह अपने देवर श्रीभगवान चौहान के साथ उशसा चट्टी स्थित डॉ. अजय यादव के क्लिनिक गईं। डॉ. अजय ने बिना जांच के ही मरीज की मना करने के बावजूद आपरेशन कर दिया।इससे खुशबू की तकलीफ और बढ़ गई। दोबारा जाने पर डॉ. अजय ने फिर से उसी जगह आपरेशन किया। बाद में उन्होंने मरीज को डॉ. पी.एल. गुप्ता के पास भेज दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आपरेशन के दौरान नस कट गई है, जिससे कांख से दूध रिस रहा है। उन्होंने इसके इलाज के लिए 20 हजार रुपये खर्च बताए।

पीड़िता को बाद में पता चला कि डॉ. अजय बिना डिग्री के प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब वह मदद मांगने गई तो डॉ. अजय ने उनके देवर के साथ मारपीट कर भगा दिया। डीएम ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले