धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

गोपालपुर विधानसभा में बसपा से टिकट मांग रहे अब्दुल मन्नान

अब्दुल मन्नान इन दिनों गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा

आज़मगढ़ जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी अब्दुल मन्नान इन दिनों गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वे लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं और आशीर्वाद मांगकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

मन्नान फिलहाल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि एक बार फिर से गोपालपुर में बसपा का परचम लहराया जाए।

अब्दुल मन्नान ककराहटा गांव के ग्राम प्रधान हैं और उन्होंने ग्राम स्तर पर विकास कार्यों से अपनी पहचान बनाई है। अब वे पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि अब्दुल मन्नान के सक्रिय होने से मौजूदा विधायक के लिए राजनीतिक चुनौती बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले