जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

एक दशक से नहीं हो रहे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद

2016 से ब्लॉक स्तर पर वीओ की नहीं हुई तैनाती

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

रामकिशोर रावत संवाददाता मलिहाबाद |

विकास खंड में पंचायत स्तरीय, ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलों की प्रतियोगिताएं ठप पड़ी हैं। जिससे ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा का विकास तो होना बंद ही है। साथ ही युवाओं में मायूसी देखी जा रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने गांवों में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए लाखों की लागत से खेल मैदानों(क्रीड़ा स्थलों)का निर्माण कार्य शुरू कराया था।

साथ ही साथ प्रत्येक पंचायत के ग्राम प्रधानों को एक एक लाख का खेल का सामान भी मुहैया कराया था, लेकिन वर्तमान में खेल मैदान और ग्रामीण युवा प्रतिभा को निखारने के नाम पर मात्र कागजी कार्यवाही की जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर, ब्लाक स्तरीय, जिलास्तरीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं लगभग एक दशक से नहीं करायी जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि युवा कल्याण विभाग द्वारा या सरकार द्वारा ब्लाक स्तरीय अधिकारियों(बीओ) के पद समाप्त कर दिये गये हैं।

सूत्रों की मानें तो जो मंडल स्तरीय अधिकारी नियुक्त की गयी हैं, उन्होंने ब्लाक से लेकर मंडल स्तर तक संपूर्ण अधिकार अपने अधीन समेट रखा है। साथ ही सभी ब्लाक स्तरीय युवा कल्याण अधिकारियों को जिला कार्यालय में ही रहने के निर्देश दे रखे हैं।यही नहीं युवा कल्याण विभाग के तहत जो पीआरडी जवानों को प्रशिक्षित किया गया था उनकी ड्यूटी में भी मंडल युवा अधिकारी द्वारा सभी अधिकार स्वयं में समाहित रखे हैं।

नाम न लिखने की शर्त पर एक पीआरडी जवानों ने बताया कि साहब ड्यूटी लगाने की खुद एक हजार प्रति माह लेती हैं, तब एक माह ड्यूटी मिल पाती है। वर्ष2016में माल ब्लॉक में युवा कल्याण अधिकारी(बीओ)संतोष कुमार चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति के बाद आज तक किसी भी ब्लाक स्तरीय युवा कल्याण अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गयी है। जबकि जिले में सभी बीओ मुख्य कार्यालय पर ही आराम करते बताए जा रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले