रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

विकास गुप्ता बने देवरांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष

आजमगढ़। देवारांचल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित देवारांचल उत्थान सेवा समिति की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा स्थित कृषक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्यभान यादव ने की, जबकि संचालन का कार्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 11, 2025

आजमगढ़। देवारांचल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित देवारांचल उत्थान सेवा समिति की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा स्थित कृषक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्यभान यादव ने की, जबकि संचालन का कार्य रामकृष्ण यादव ने किया। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए और संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की।

नरसिंह यादव ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी सदस्य निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करें। हरिकेश यादव ने युवाओं की अधिकतम भागीदारी पर बल दिया। सुरेंद्र यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता बताई। सूर्यभान यादव ने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करना ही समिति का मूल उद्देश्य है। जयप्रकाश यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

दिलबर यादव ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की बात कही। शौर्य सिंह कौशिक ने युवाओं को नशामुक्ति और रोजगार के अवसरों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सूरज कुमार गौतम ने कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रहने की आवश्यकता बताई। अभिषेक भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को प्रचारित करने पर बल दिया। अरुण राव ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। नीरज कुमार ने पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था अपनाने पर जोर दिया।

विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति के सुचारु संचालन के लिए अध्यक्ष पद आवश्यक है। अध्यक्ष पद के चयन में हरिकेश यादव ने विकास गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी ने स्वीकार किया और उन्हें समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक के अंत में यह भी तय किया गया कि संगठन पूरी तरह गैर-राजनीतिक रहेगा और किसी भी सदस्य या पदाधिकारी द्वारा इसे चुनावी या व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विकास यादव रितेश यादव सुरेंद्र यादव मनोज कुमार यादव तीर्थराज यादव छोटू शर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा सुभाष गौतम जसवंत कुमार दिनेश यादव प्रमोद यादव आजाद यादव अभिषेक भारती इंद्रेश यादव अरुण यादव तहसीलदार यादव अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले