रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा - वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधारेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा - वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

पंचायत चुनाव में बीएलओ ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग

संवाददाता/ आनंद गौड़ सगड़ी (आजमगढ़): पंचायत चुनाव में शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि इस ड्यूटी से विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य प्रभावित होगा और बच्चों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

संवाददाता/ आनंद गौड़

सगड़ी (आजमगढ़): पंचायत चुनाव में शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि इस ड्यूटी से विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य प्रभावित होगा और बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र राय व मंत्री जसवंत, बिलरियागंज अध्यक्ष केदारनाथ वर्मा व मंत्री हरेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक तहसील पहुंचे। उन्होंने 1997 में सचिव सुशील मोहन की पत्रावली, 3 दिसंबर 2012 को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश का आदेश, और 6 दिसंबर 2007 के उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया, जिसमें शिक्षकों से चुनाव व जनगणना के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य न लेने की बात कही गई है।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि बीएलओ ड्यूटी से न केवल शिक्षण कार्य बाधित होगा बल्कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष हरीनाथ, विनोद पटेल, प्रिंस राय, जोगेंद्र समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले