छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'

बसपा उम्मीदवार अब्दुल मन्नान ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

यह पुल लगभग 10 से 12 गांवों के लोगों के आने-जाने का एकमात्र मार्ग : बसपा उम्मीदवार अब्दुल मन्नान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा

बसपा उम्मीदवार अब्दुल मन्नान ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने खासकर बाढ़ प्रभावित देवारा इलाके का दौरा किया, जहां नौबरार देवारा जजीद किता 1 में स्थित जर्जर पुल की खराब हालत को देखा। और कहा कि यह पुल लगभग 10 से 12 गांवों के लोगों के आने-जाने का एकमात्र मार्ग है।
अब्दुल मन्नान ने बताया कि इस क्षेत्र में हर साल घाघरा नदी में बाढ़ आने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका बयान यह भी था कि सत्ता पक्ष या निर्वाचित विधायक इस क्षेत्र की समस्या को लेकर आवाज तो उठाते हैं, लेकिन वह केवल दिखावे की होती है और वास्तविक क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि स्थानीय बुनियादी ढांचे की स्थिति बहुत खराब है और निवासियों की समस्याएं अभी तक स्थायी रूप से हल नहीं हो सकीं हैं। अब्दुल मन्नान ने अपने दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले